‘बिग बॉस 14’ में होगा कुछ धमाकेदार, प्रोमो में सलमान ने किया इशारा

बॉलीवुड‘बिग बॉस 14’ में होगा कुछ धमाकेदार, प्रोमो में सलमान ने किया...

Date:


‘बिग बॉस 14’ में होगा कुछ धमाकेदार, प्रोमो में सलमान ने किया इशारा

नई दिल्‍ली: टीवी का सबसे चर्चित और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘बिग बॉस’ अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी की दुनिया में वापसी करने वाला है. हाल ही में ‘बिग बॉस 14’ का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस का सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. इस वीडियो में सलमान खान मल्टिप्लेक्स में पॉपकॉर्न खाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कहते हैं कि अब सीन पलटेगा.

बिग बॉस 14 के प्रोमो वीडियो को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है, साथ ही लोग प्रोमो वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “मनोरंजन पर 2020 ने उठाया प्रश्न, देंगे उत्तर, मनाते हुए जश्न. अब सीन पलटेगा, क्योंकि बिग बॉस देंगे 2020 को जवाब.” शो का प्रोमो देखकर कहा जा सकता है कि 2020 में भी बिग बॉस 14 कुछ धमाकेदार करने वाला है और अपने दर्शकों का एक बार फिर से दिल जीतने वाला है. बिग बॉस के इस प्रोमो वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

https://www.instagram.com/p/CD9HryuAojK/

बता दें कि इस बार बिग बॉस 14 में टीवी की नागिन यानी निया शर्मा बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकती हैं. उनके अलावा करण कुंद्रा, विवियन डीसेना, सुरभि ज्योति, जैस्मीन भसीन और अलीशा पंवार जैसे कलाकारों को भी बिग बॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा नहीं किया है कि आखिर शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेते नजर आएंगे. खबरों की माने तो बिग बॉस (Bigg Boss 14) का यह चौदहवां सीजन सितंबर में शुरू हो जाएगा. माना जा रहा है कि इस साल शो की थीम ‘जंगल’ पर आधारित होगी, जो लॉकडाउन की स्थिति से इंस्पायर होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related