Site icon Buziness Bytes Hindi

‘बिग बॉस 14’: निशांत मलखानी बने घर के पहले कैप्टन


‘बिग बॉस 14’: निशांत मलखानी बने घर के पहले कैप्टन

‘बिग बॉस 14’ को शुरू हुए अब तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं और अब घरवालों को अपना पहला कैप्टन मिलने वाला है। सीनियर्स की विदाई के बाद ही बीती रात ही बिग बॉस ने घरवालों को पहला कैप्टेंसी टास्क दिया है। इस टास्क के आखिर में इस सीजन के पहले कैप्टन की घोषणा हो जाएगी। ताजा जानकारी की मानें तो ‘बिग बॉस 14’ के पहले कैप्टन निशांत मलखानी बनने वाले हैं। निशांत मलखानी ने जी टीवी के सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की है। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के घर में कदम रखने के बाद से निशांत मलखानी काफी सूझ-बूझ के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

आज रात निशांत मलखानी को कैप्टेंसी का विनर बना दिया जाएगा। इसी के साथ उन्हें घर में कुछ पावर भी मिलेंगी। निशांत मलखानी को पूरे हफ्ते के लिए एक खास कमरा दिया जाएगा, जिसमें अलग से एक बाथरूम भी अटैच होगा।

बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क के लिए घर के बाहरी एरिया को एक डॉल हाउस की तरह से सजाया है। यहां पर एक फायरस्टेशन भी है और घरवालों को फायरमैन की भूमिका निभानी है। डॉल हाउस के अंदर संचालक (एजाज खान और पवित्रा पुनिया) को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के नाम की डॉल रखी है। बिग बॉस के बर्जर बजाए जाने पर डॉल हाउस में आग लगेगी। बर्जर सुनकर हर कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट के नाम की डॉल उठानी है। इस टास्क के हर एक राउंड में जो भी कंटेस्टेंट डॉल हाउस से सबसे आखिरी में निकलेगा, वो टास्क से बाहर हो जाएगा।

Exit mobile version