बिग बॉस 14: घर से बेघर हो सकती हैं निक्की तम्बोली

बॉलीवुडबिग बॉस 14: घर से बेघर हो सकती हैं निक्की तम्बोली

Date:


बिग बॉस 14: घर से बेघर हो सकती हैं निक्की तम्बोली

‘बिग बॉस 14’ के वीकेंड का वार पर फिनाले का ऐलान होने के बाद से ही घरवालों के बीच कॉम्पटीशन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। घर में मौजूद हर इंसान शो में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। इस हफ्ते बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक कार्य दिया था, जिसमें उन्हें अपने से जुड़ा एक ऐसा राज सबके बीच बताना था। जिसे उनके घरवालों और करीबी के अलावा कोई नहीं जनता हो। इस बीच एजाज खान ने मोलेस्टेशन वाली बात सबके सामने रखी।

हालांकि, सभी सदस्यों की सहमती एजाज खान का राज बाकियों की तुलना में सबसे शॉकिंग था। इस बीच टास्क के विजेता बनकर एजाज खान इम्युनिटी स्टोन के हकदार बने। वहीं वीकेंड का वार का एपिसोड आने में बस एक दिन बाकि है और नॉमिनेट हुए सदस्यों के बीच यह चिंता लगातार बनी हुई है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा?

इसी बीच द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। इस हफ्ते की वोटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर रुबीना दिलाइक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राहुल वैद्य हैं, तीसरे स्थान पर जैस्मिन भसीन और अंत में निक्की तम्बोली हैं। निक्की का नाम सबसे लास्ट में होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस हफ्ते वो घर से बेघर हो सकती हैं। कई का यह भी कहना है कि अगर निक्की तम्बोली एविक्ट होती हैं तो यह सच में काफी शॉकिंग होगा। वहीं निक्की के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि वो शो में अंत तक रहने लायक है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related