आसमान छूते पेट्रोल,डीज़ल, एलपीजी गैस के दाम और तेज़ रफ्तारी से बढ़ती मंहगाई के बीच आज आम जनता के लिए कोई अच्छी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने मंहगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 और 6 रूपये प्रति लीटर घटाए हैं. केंद्र के इस कदम से पेट्रोल साढ़े नौ रूपये और डीज़ल में 7 रूपये की कमी आएगी। वहीँ उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है, अब इस योजना के तहत हर परिवार को मिलने वाले 12 सिलेंडरों पर 200 रूपये प्रति सिलेंडर की कमी गयी है.
Also Read : Petrol Diesel Price : कम होंगे पेट्रोल डीजल के दाम, एलपीजी सिलेंडर में आएगी 200 रुपये तक की कमी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल डीज़ल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने से जहाँ सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये का भार आएगा वहीँ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी देने पर सालाना करीब ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा.
गौरतलब है कि बढ़ते पेट्रोल डीज़ल के दामों से आम नागरिकों में नाराज़गी बढ़ती ही जा रही थी और अब यह नाराज़गी लोगों ने ज़ाहिर करनी भी शुरू कर दी थी, विपक्ष से तो सरकार आसानी से निपटना जानती है लेकिन आम जनता की नाराज़गी आने वाले दिनों में सरकार को बहुत भारी पड़ सकती है. सरकार को भी इसका एहसास हो चला था. हालाँकि पेट्रोल डीज़ल के दाम इतना बढ़ चुके हैं कि यह कमी भी लोगों राहत देने में नाकाम ही रहेगी और इसकी वजह यह है कि दाम तो लगातार बढ़ ही रहे हैं, इसलिए यह राहत कुछ ही दिन में खत्म भी हो जाएगी।
Also Read : CNG Price Today :सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत
सरकार ने इससे पहले भी एक्साइज ड्यूटी कम की थी मगर पेट्रोल डीज़ल के दाम तब से कहीं आगे निकल गए. यह भी कहा जा सकता है कि शायद पेट्रोल डीज़ल के दामों में आने वाले दिनों में और तेज़ी आने वाली है इसलिए उसको मैनेज करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया हैं, फिर भी कुछ ही समय के लिए ही सही राहत तो मिलेगी ही, गर्मी के मौसम में बारिश की तरह.
