मेरठ। मेरठ सहित देश में एक बार फिर आज कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये की कमी कर दी गई है। इस निर्णय के बाद मेरठ में अब जो कमर्शियल सिलेंडर 2200 रुपये का मिल रहा था वह अब 2002 रुपये का हो गया है। ऐसे ही देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 2021 रुपये हो गया। दिल्ली में कामर्शिलय सिलेंडर की कीमत पहले 2219 रुपये थीं। महंगाई के बीच एक जुलाई को लोगों को अच्छी खबर मिली है।
Read also: दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये की बढ़ोतरी
सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस के कमर्शियल सिलेंडर कीमत में कटौती करने का ऐलान किया। आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 198 रुपये तक घटा दी गई हैं। इस फैसले के बाद अब मेरठ सहित पूरे देश में कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी आ गई है। कामर्शिलय एलपीजी गैस सिलेंडर पर कम हुए दाम आज से ही लागू कर दिए जाएंगे। मेरठ में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2002 रुपये हो गये। इससे पहले इनकी कीमतें 2200 रुपये थीं। कीमतों में बदलाव के बाद मेरठ में इंडेन कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि अन्य बड़े शहरों में लोगों को तुलनात्मक रूप से इसमें कम राहत मिली है। कोलकाता में कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 182 रुपये कम किए हैं।
मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 190.50 रुपये कम हैं। चेन्नई में इनके दाम 187 रुपये घटाए हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में अंतिम बाद 19 मई को बदलाव किया था।
01 मार्च: 2012
22 मार्च: 2003
01 अप्रैल: 2253
01 मई: 2355.5
07 मई: 2346
19 मई: 2354
01 जून: 2219
01 जुलाई: 2021
Read also: भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया
इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 135 रुपये की कमी आई थी। मई महीने में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम दो बार बढ़ाए गए। अब क्रूड के दामों में नरमी के बाद लोग को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत में राहत की उम्मीद है।

