Site icon Buziness Bytes Hindi

Supreme Court On Nupur Sharma: नूपुर को सुप्रीम कोर्ट ने दी एक और बड़ी राहत, सारे केस दिल्ली ट्रांसफर

पैग़म्बरे इस्लाम पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित ट्वीट के बाद देश और दुनिया भर में एक कोहराम मच गया था. देश के अंदर कई हिंसक घटनाएं हुई वहीँ अंतर्राष्ट्रीय सत्र विशेषकर इस्लामिक देशो ने भारत के सामने इस बात को लेकर कड़ा विरोध जताया था. नूपुर  शर्मा के खिलाफ के देश के कई राज्यों के अलग शहरों में मुक़दमे दर्ज किये गए थे , कई राज्यों की पुलिस नूपुर को गिरफ्तार करना चाहती थी. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था कर वहां से भाजपा नेता को शीर्ष अदालत ने राहत देते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तार पर रोक लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने आज फिर नूपुर शर्मा को एक बड़ी राहत दी है. अदालत ने नूपुर शर्मा के खिलाफ पूरे देश में दर्ज हुए केसों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है, इसके साथ ही उनकी गिरफ़्तारी पर रोक का अंतरिम आदेश भी जारी रहने का निर्देश दिया है.  

दरअसल नूपुर शर्मा को जान से मारने की कई धमकिया मिली थीं जिसके बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता ने अदालत से अनुरोध किया था कि उनके खिलाफ दर्ज सारे मामले दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएँ क्योंकि उनकी जान को खतरा है, उनके लिए देश की विभिन्न अदालतों में जाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है. बता दें कि कोर्ट ने नूपुर शर्मा को यह राहत ऑल्ट न्यूज़ के पत्रकार जुबैर के मामले में दिए आदेश को ध्यान में रखते हुए दी है. ज़ुबैर के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने के कई मामले देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस थानों में दर्ज हैं. शीर्ष अदालत ने उनके सारे केस भी दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया था. इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट जाने की भी इजाज़त भी दे दी है.

Read also: शपथ लेते ही Nitish Kumar बोले ,” 2024 में हम रहे या न रहे लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे”

नूपुर शर्मा के वकील ने अदालत में अपना तर्क रखते हुए कहा कि चूँकि हमारी मुवक्किल के खिलाफ पहला मामला दिल्ली में दर्ज हुआ था इसलिए इस मुद्दे पर दर्ज सभी केसों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाय. नूपुर के वकील ने मोहम्मद ज़ुबैर को मिली राहत का भी ज़िक्र किया और अनुरोध किया कि उसी तरह का आदेश इस मामले में भी दिया जाय.वहीँ सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की वकील ने कहा कि नामजद एफआईआर महाराष्ट्र में दर्ज हुई थी, दिल्ली में दर्ज पहली एफआईआर तो किसी अज्ञात के खिलाफ थी. इसपर नूपुर शर्मा के वकील ने कहा कि यह सही है कि पहली एफआईआर दिल्ली में दर्ज की गई और इसमें इसमें नूपुर खुद एक शिकायतकर्ता है. इसपर पश्चिम बंगाल के वकील ने नूपुर मामले में SIT गठित करने की मांग की गई. बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी.

Exit mobile version