बीते हफ्ते कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल: WHO

हेल्थबीते हफ्ते कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल: WHO

Date:


बीते हफ्ते कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल: WHO

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की वीकली रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हफ्ते दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. 9 हफ्ते से लगातार नए मामलों में कमी आ रही थी, लेकिन बीते हफ्ते एक बार फिर से नए मामलों की संख्या बढ़ गई है. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते हफ्ते दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं.

WHO ने मंगलवार को कोविड-19 अपनी वीकली रिपोर्ट जारी की. इसमें 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच के आंकड़ों को लिया गया था. WHO ने बताया कि इस दौरान दुनियाभर में 30 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो पिछले हफ्ते की तुलना में 11% ज्यादा हैं. इतना ही नहीं, इसी दौरान दुनियाभर में 55 हजार से ज्यादा मौतें भी हुईं जो बीते हफ्ते के मुकाबले 3% ज्यादा है.

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच कोरोना के सबसे ज्यादा मामले (Coronavirus Cases) ब्राजील के बाद भारत में सामने आए. इस दौरान ब्राजील में 3.33 लाख नए मामले सामने आए. वहीं, भारत में 2.91 लाख से ज्यादा केस मिले. हालांकि, भारत के लिए राहत की बात ये रही कि नए मामले बीते हफ्ते की तुलना में 7% कम थे.

ब्राजील और भारत के बाद तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया रहा, जहां 2.43 लाख से ज्यादा केस मिले. ये आंकड़ा बीते हफ्ते से 44% ज्यादा था. 2.10 लाख केस के साथ यूके चौथे नंबर और 1.74 लाख केस के साथ कोलंबिया पांचवें नंबर पर रहा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...