Site icon Buziness Bytes Hindi

शुरूआती तेजी के बाद फिर गिरा Share Market, दूसरे दिन भी दिखी अस्थिरता

नई दिल्ली। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में शुरूआती तेजी दिखाई दी। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद बाजार औंधे मुंह गिर गया। लगातार दूसरे दिन देश के दोनों शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी है। यूक्रेन में युद्ध के बाद हालात और अधिक बिगड़ने के बाद से इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ रहा है। चार दिन बाद सोमवार को खुले शेयर बाजारों ने गिरावट के साथ दिन की शुरूआत की थी। जिसके बाद निवेशकों ने हाथ पीछे खीच लिए थे।

Read also: वरुण बेवरेजेज के शेयरों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। लेकिन हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज मंगलवार को शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। सेंसेक्स आज सुबह 117.89 अंक के साथ गिरकर 57,081.97 पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली का निफ्टी भी 12.05 अंक की गिरावट के साथ 17,161.60 अंक पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आज सुबह शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी।

Read also: लंबी छुटटी के बाद खुला शेयर बाजार तेजी के साथ गिरा, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों को नुकसान

Exit mobile version