Site icon Buziness Bytes Hindi

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा , यूपीआई से लेन देन 10 लाख के पार

डिजिटल भुगतान:- आज के समय मे हर कोई तकनीकी से जुड़ा है और लेंन देन के लिए डिजिटल भुगतान कर रहा है। लोग भारी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से पैसे का लेन देन करते हैं वही अब इस बीच खबर है कि आज डिजटल भुगतान ने उछाल मार है और राष्ट्रीय भुगतान निगम (NCPI) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई महीने में यूपीआई से लेनदेन 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकलकर 10.41 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है जो यह अब तक का उच्चतम स्तर है।
एनपीसीआई के आंकड़े पर अगर गौर करें तो आज UPI से लेन देन का आंकड़ा पिछले महीनों की अपेक्षा 7 फीसदीं ऊपर गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जब से देश तकनीकी से जुड़ा है और डिजिटल लेनदेन शुरू किया है तबसे देश मे नकद लेनदेन कम हो गया है और वित्त वर्ष 2021-22 में यूपीआई से 46 अरब लेन-देन हुए जिनकी कुल राशि 84.17 लाख करोड़ रुपये रही।
अगर हम मई 2022 की बात करे तो मई में डिजिटल लेन देन 5.95 अरब हुआ है जबकि यह लेन देन अप्रैल महीने में 5.58 अरब यूपीआई लेन-देन किए गए थे और लेन-देन की राशि 9.83 लाख करोड़ रुपये रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिजिटल लेन देन पिछले साल की तुलना में इस साल दोगुना बढ़ा है आज के समय मे लोग छोटे से छोटे सामान के लिए डिजिटल लेन देन करते हैं।
डिजिटल लेन देन के संदर्भ में जानकारों का कहना है कि इससे समय की बचत होती है और लोगो को घण्टो लाइन में लग कर नहीं खड़ा होना पड़ता है। डिजिटल लेन देन ने कोरोना के दौरान अपने पैर पसारे और आज यह काफी लोकप्रिय हुआ है। कुछ माह पहले ही आरबीआई ने फीचर फोन से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा भी शुरू की है। इसका मकसद उन 40 करोड़ लोगों तक डिजिटल भुगतान की सुविधा पहुंचाना है, जिनके पास मौजूदा समय में केवल फीचर फोन है।
Exit mobile version