देहरादून। चार धाम यात्रा पर जाने वाली गाड़ियों में जीपीएस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। बुधवार को परिवहन विभाग के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने बताया कि जीपीएस को लेकर वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों ने बताया कि पुरानी गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम को लेकर कई तरह की परेशानियां आ रही है।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि वाहन स्वामियों की इस परेशानी को देखते हुए पुरानी गाड़ियों पर जीपीएस की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नई गाड़ियों पर जीपीएस पूरी तरह से अनिवार्य होगा।
Also Read : अगर दंगे रोकने हैं तो बीजेपी के मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चलाइए बुलडोजर : राघव चड्ढा
बुधवार को परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर विभागीय बैठक की। इस बैठक में व्यवसायिक वाहन चालकों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में व्यवसायिक वाहनों के किराए, ग्रीन कार्ड को लेकर चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि किराए को लेकर एक समिति बना दी गई है जिसके सुझाव पर ही एक बीच का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि यंहा आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी इसका बोझ न पड़े और व्यावसायिक वाहन स्वामी भी आहत न हो।
Also Read : UP Politics News: आजम खान की सपा से नाराजगी दूर करने लोकदल अध्यक्ष पहुंचे रामपुर
ग्रीन कार्ड को लेकर मंत्री ने कहा कि ग्रीन कार्ड की वैधता अब अक्टूबर-नवम्बर तक के लिए कर दी गई है और जरूरत पड़ी तो इसको एक साल के लिए भी किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जीपीएस को लेकर वाहन स्वामियों की मांग है कि ओरानी गाड़ी पर इसको लागू न किया जाय जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुरानी गाड़ियों पर इसकी बाध्यता को समाप्त कर इसे नई गाड़ियों को लिए अनिवार्य कर दिया जाय।

