Big B का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुडBig B का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Date:


Big B का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

  • सूरत में लगे एक पोस्टर की सदी के महानायक ने की थी चर्चा
  • डॉक्टरों को भगवान का रूप बताकर की थी तारीफ

अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो रहा है. इसमें अमिताभ कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए इसे लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसमें उन्होंने सूरत में एक मंदिर के बाहर लगे पोस्टर का जिक्र किया है. इस पोस्टर में लिखा था कि आपको पता है कि मंदिर क्यों बंद है. क्योंकि भगवान सफेद कोट पहनकर काम कर रहे हैं


आप जीवनदायी बन गए हैं
डॉक्टरों की तारीफ करते हुए अमिताभ कहते हैं कि आप इंसानियत की मिसाल बन गए हैं. लोगों के लिए आप जीवनदायी बन गए हैं. आप अपने घर नहीं जाते हैं कई-कई दिन तक. आप के इस हौसले की जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं. लोगों से अमिताभ कहते हैं कि निश्चित तौर पर ये दिन थोड़े निराशाजनक है पर हमें हार नहीं माननी है. इस वीडियो के सहारे अमिताभ ने लोगों ने सावधानी बरतने और मन की ऊर्जा को न मरने देने की अपील की है. अब जब अमिताभ खुद कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं तो यह पुराना वीडियो फिर ट्रेंड करने लगा है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related