Site icon Buziness Bytes Hindi

TRP में इन शोज़ के सामने फेल बिग बी का KBC, सलमान का बिग बॉस


TRP में इन शोज़ के सामने फेल बिग बी का KBC, सलमान का बिग बॉस

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है। इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है।

ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

इस बार भी टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर जी टीवी का शो ‘कुंडली भाग्य’ है। शो में कऱण और प्रीता की शादी का ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। शो कई दिनों से पहले पायदान पर ही विराजमान है।

टीआरपी लिस्ट में इस बार ‘अनुपमा’ फिर से दूसरे नंबर पर है। ये शो काफी वक्त से दूसरे नंबर पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते से ही शो ने टॉप 2 में जगह बना रखी है। शो की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में है जिसके पास सब कुछ है सिवाए सम्मान के।

जीटीवी का शो कुमकुम भाग्य पिछले कई हफ्तों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। प्राची के इश्क की कहानी को फैंस पसंद कर रहे हैं। इस बार शो तीसरे नंबर पर काबिज है।

इस लोकप्रिय रिएलिटी डांस शो की टीआरपी एक बार फिर से उछाल लेने में कामयाब रही है, ये शो इस बार चौथे नंबर पर है।इस शो को मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज करते हैं

Exit mobile version