Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking News: बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री पर छापा


Big Breaking News: बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री पर छापा

मेरठ। बसपा सरकार (BSP Government) में मंत्री रहे हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री (Meat Factory) पर आज पुलिस प्रशासन की टीम ने छापा मारा। पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री में पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। पशुओं के अवैध कटान की सूचना पर पुलिस हाजी याकूब की मीट फैक्ट्री पर पहुंची और प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई शुरू की। छापेमार कार्रवाई आज दोपहर शुरू हुई। छापेमार कार्रवाई की सूचना पर मीडिया भी हाजी याकूब की फैक्ट्री पर पहुंची लेकिन मीडियाकर्मियोें कोे फैक्ट्री के भीतर घुसने नहीं दिया गया।

Read also: शाह बोले, अतीक, आजम और मुख्तार सपा बसपा की सरकार में लोगों को करते थे परेशान

हाजी याकूब (Yaqub Qureishi) की फैक्ट्री में छापेमारी की सूचना पर हड़कंप मच गया। पूर्व मंत्री की फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी शामिल थी। प्रशासन ने मौके पर जांच की। प्रशासन और पुलिस केा मुखबिरों से सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में रात के समय अवैध रूप से छोटे पशु लाए जाते हैं और उनका कटान होता है। जिसके बाद आज गुरुवार को दोपहर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमार कार्रवाई की।

Read also: Uttarakhand News: बसपा विधायक की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे,विहिप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी (Yaqub Qureishi) की मीट फैक्ट्री अल फहीम में मीट का बड़ा स्टाक होने की सूचना भी पुलिस प्रशासन को मिली थी। वहीं कटान भी जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इसी जानकारी को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन और राजस्व के अलावा खाद्य विभाग, प्रदूषण, पशुपालन व एमडीए की टीम ने सामूहिक रूप से छापेमारी की। छापेमारी में शामिल अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Exit mobile version