Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking News: सितारगंज से किच्छा जा रही बस खेत में पलटी,40 यात्री घायल


Big Breaking News: सितारगंज से किच्छा जा रही बस खेत में पलटी,40 यात्री घायल

किच्छा। आज एक बड़ी दुर्घटना में 40 लोग घायल हो गए। सुबह सितारगंज( Sitarganj)से किच्छा जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें बैठे यात्रियों के बीच चींख पुकार मच गई। बस में 40 यात्री बताए जा रहे है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के पलटने से कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से बस चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। घटना आज दोपहर की है।

Read also: जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत

सितारगंज (Sitarganj) से किच्छा की ओर आ रही बस के चालक का वीरेंद्रनगर मोड़ से पहले अपना नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस पास के ही खेत में पलट गई। बस के पलटते ही उसमें बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय बस में 40 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को वहां से अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version