Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking: बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पांच साथी जवानों की ले ली जान


Big Breaking: बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पांच साथी जवानों की ले ली जान

नई दिल्ली। अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेडक्वार्टर खासा में आज सुबह बुरी घटना हो गयी। जिसमे बीएसएफ की 144वीं बटालियन के जवान ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जवान द्वारा की फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल (Guru Nanak Dev Hospital) ले जाया गया है। गोली चलाने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

Read also: बीएसएफ महानिदेशक ने सुरक्षाकर्मियों, नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की

बताया जा रहा है कि जवान लगातार ड्यूटी से परेशान था। आरोपी जवान की पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में हुई है। घटना के बाद खासा बटालियन में दहशत का माहौल है। बीएसएफ (BSF Jawan) ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं। पता चला है कि सुतप्पा से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी l इस बात से वह काफी परेशान हो गया था l शनिवार को उसकी बीएसएफ के एक बड़े अधिकारी से बहस भी हुई थी, लेकिन राहत कोई नहीं मिली l आज रविवार सुबह सुतप्पा ड्यूटी पर तैनात था। गुस्से में उसने अपनी राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी l गोलियां की आवाज सुनकर अन्य जवानों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया l लगभग 9 लोगों को जवान ने गोलियां मारी l जिसमें छह जवान घायल बताए जा रहे हैं l दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Read also: बीएसएफ ने मेघालय के पश्चिमी गारो पहाड़ियों में लगाया चिकित्सा शिविर

घटना के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस और बीएसएफ (BSF Jawan) के आला अधिकारी मौका ए वारदात पर पहुंच गए l घायलों को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया l पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में लिया है l मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है l

Exit mobile version