चोटिल रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका

स्पोर्ट्सचोटिल रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका

Date:


चोटिल रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका

भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों की चोट समस्या बन गई है। ताजा मामले में स्टार ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा टीम से बाहर हो गए हैं। उन्हें सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिनबल्लेबाजी करते हुए बाएँ हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। इसके बाद रविन्द्र जडेजा को स्कैन के लिए ले जाया गया और वहां उनकी चोट की गहराई का पता चला। रविन्द्र जडेजा छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार उनका अंगूठा फ्रेक्चर होने के अलावा डिसलोकेट भी हुआ है। वह छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। इसके अलावा उनकी सर्जरी के बाद ही वह मैदान पर वापस दिखेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी उनकी उपलब्धता के बारे में बाद में ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान रविन्द्र जडेजा को बाएँ हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। मिचेल स्टार्क की एक गेंद रविन्द्र जडेजा के हाथ में लगी और वह चोट से कराह उठे। बाद में उन्हें स्कैन के लिए लेकर जाया गया। वहां उनकी चोट के बारे में पता चला और अब वह अगले कई सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे। भारतीय टीम के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति पहले ही अच्छी है और जडेजा के बाहर होने पर उनके लिए काम आसान होगा।

रविन्द्र जडेजा के अलावा ऋषभ पन्त भी चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। उन्हें लेफ्ट कोहनी में चोट लगी थी और वह भी उस समय बल्लेबाजी कर रहे थे। स्कैन के लिए ऋषभ पन्त को भी लेकर जाया गया और वह फील्डिंग के समय मैदान पर नहीं आए। रिद्धिमान साहा को ऋषभ पन्त की जगह विकेट-कीपिंग करते हुए देखा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...