UP Latest News: असदुद्दीन ओवैसी को यूपी में तगड़ा झटका,100 से अधिक कार्यकर्ता आज देंगे इस्तीफा

उत्तर प्रदेशUP Latest News: असदुद्दीन ओवैसी को यूपी में तगड़ा झटका,100 से अधिक...

Date:

लखनऊ। उप्र में जड़े जमाने की कोशिश में जुटे असदुद्दीन ओवैसी को एक और झटका उनके अपने ही कार्यकर्ताओं ने दिया है। आज एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ता आज मंगलवार को सामूहिक त्यागपत्र देंगे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में जिला और नगर कमेटी से जुड़े अधिकांश एआईएमआईएम कार्यकर्ता आज एआईएमआईएम को छोड़ रहे हैं। बता दें कि गत 10 जून को प्रयागराज में जुमे नमाज के बाद हुई हिंसा में कई पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस मामले में किसी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिसके कारण आज सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे।

Read also: Rain in Lucknow: लखनऊ में नज़ाकत से हुई बारिश, नफीस हुआ मौसम

प्रयागराज में एआईएमआईएम नेताओं का दावा है कि ओवैसी पार्टी के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता आज सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैंं। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में अपनी नींव मजूबत करने की कोशिशों में जुटे असदुद्दीन ओवैसी के लिए यह बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि गत 10 जून को हिंसा मामले में एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष शाह आलम व जीशान रहमानी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Read also: Lucknow news today : अब लखनऊ में लक्ष्मण टीला मुक्ति यात्रा

शाह आलम और महासचिव जीशान रहमानी, दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। इसी के साथ दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। शाह आलम समर्थक, पदाधिकारी व नेता सभी इससे आक्रोशित होकर त्यागपत्र दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...