Site icon Buziness Bytes Hindi

बिग बी जन्मदिन मनाने में मस्त, Mulayam Singh के निधन पर नहीं निकले दो शब्द

Mulayam Singh Yadav

Image Credit: Buzinessbytes

फ़िल्मी दुनिया के महानायक बिग बी यानि अमिताभ बच्चन जहाँ आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं वहीँ 82 वर्ष की उम्र में समाजवाद के अलम्बरदार धरतीपुत्र मुलायम सिंह आज अपना शरीर छोड़कर इस नश्वर संसार से हमेशा के लिए विदाई यात्रा पर हैं. बच्चन फैमिली जो मुलायम परिवार के बहुत करीबी मानी जाती है, पत्नी जया बच्चन सपा से राज्यसभा सांसद हैं, अमितभ बच्चन के खुद भी मुलायम सिंह से गहरे सम्बन्ध थे मगर हैरानी है कि इस महानायक ने समाजवादी राजनीती के इस महानायक के निधन पर संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा. अमिताभ के इस व्यवहार से सपाइयों में काफी नाराज़गी है और वो अमिताभ के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

बता दें अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, छोटी छोटी बात पर भी ट्विटर पर उनका रिएक्शन आता है, फिर वो चाहे प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देना हो या बधाई स्वीकार करना या फिर अपने किसी फिल्म, या उसके गाने का प्रमोशन या फिर त्योहारों की शुभकामनाये लेकिन अपने बुरे दिनों के साथी रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनका ट्विटर अकाउंट बिलकुल कोरा नज़र आ रहा है. 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह का निधन हुआ, आज 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार होने वाला है मगर पिछले दो दिनों में अमिताभ के ट्विटर हैंडल पर दो पोस्ट हैं, एक है अपनी सालगिरह का प्रमोशन और दूसरा है फिल्म ऊँचाई का प्रमोशन। अपने हर ट्वीट को नंबर देने वाले अमिताभ ने मुलायम के लिए कोई नंबर नहीं क्रिएट किया।

अमिताभ के इस व्यवहार से दुखी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुलायम सिंह अमिताभ को बहुत मानते थे, उनके सबसे मुश्किल समय में नेताजी उनके साथ खड़े थे, सैफई में उनके नाम का कॉलेज तक बनवाया। पत्नी को राज्यसभा भेजा और उस इंसान ने हमारे पूज्यनीय नेता के लिए एक शब्द नहीं कहा. बता दे कि बिग बी आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है जिसका उन्होंने अभी अभी खबर लिखे जाने तक जवाब दिया है और परम आदरणीय के साथ शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया है और साथ ही कहा है कि आपके आशीर्वाद रूपी शब्द, मेरे लिए सदा प्रेरणा का स्तोत्र रहेंगे। अंत में प्रणाम लिखा है.

Exit mobile version