बिग बी ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा शॉट

बॉलीवुडबिग बी ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा शॉट

Date:


बिग बी ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा शॉट

अमिताभ बच्चन ने शनिवार, 15 मई को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ ले लिया। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने ऐसा बेकार चुटकुला मारा कि खुद ही झेंप गए। अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – दूूसरा भी हो गया। क्रिकेट वाला नहीं, कोरोना वाला।

ये लिखते ही अमिताभ बच्चन ने माफी मांगते हुए लिखा – सॉरी सॉरी, बहुत ही खराब चुटकुला था। उनके इस पोस्ट पर एक फैन ने पूछा कि आप रात में 3 बजे ही पोस्ट क्यों करते हैं?

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने 1 अप्रैल को दोपहर में उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी। अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बच्चन साहब ने ये भी बताया था कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। वो सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही सभी के लिए प्रार्थना भी करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने दूसरी वैक्सीन के पोस्ट के साथ ही ये भी बताया कि उनके पूरे परिवार ने वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली है। केवल अभिषेक बच्चन बाकी हैं जो अपनी डोज़, शूटिंग से लौटने के बाद लेंगे।

Read also: फिलिस्तीनी राष्ट्रपति की बाइडेन से हस्तक्षेप की अपील

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने लगातार लोगों के ताने सुनने के बाद गुस्से में अपने करोड़ों के कोरोना दान की लिस्ट जारी की थी। अमिताभ बच्चन ने एक लंबी लिस्ट में बताया कि पिछले साल से अब तक उन्होंने कहां कहां और किस किस की मदद की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...