बिग बी ने शेयर की दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ़ की तस्वीर

बॉलीवुडबिग बी ने शेयर की दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ़ की तस्वीर

Date:


बिग बी ने शेयर की दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ़ की तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की दुल्हन के लिबास में एक तस्वीर शेयर की है।

अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ पुरानी यादें शेयर करते हैं। अमिताभ ने कैटरीना कैफ के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। शेयर की इस तस्वीर में कैटरीना दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। कैटरीना ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन भी मैचिंग शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, “अचानक हमें एक तस्वीर मिल गयी है, ढूंढा नहीं हमने ,पन्ना पलटते मिल गयी है; सोचा, देवी जी गहनों में अच्छी लग रही हैं, नीचे बैठे मान्यवर, हमी हैं , हमी हैं।”

अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में साथ काम कर चुके हैं। अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को भी होस्ट कर रहे हैं। वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र और नागराज मंजुले की झुंड में भी दिखाई देंगे। कैटरीना फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...