Site icon Buziness Bytes Hindi

बाइडन ने अमरीकी नागरिकों को दिया मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा


बाइडन ने अमरीकी नागरिकों को दिया मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा

वाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि अगर वह तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में निर्वाचित होते हैं तो सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक अमेरिकी को कोविड-19 का टीका मुफ्त मिले। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के कुछ दिन पहले वह महामारी से लड़ने की अपनी योजना से जनता को अवगत करा रहे थे।

ट्रंप की नीतियों की आलोचना
बाइडेन ने कोरोना वायरस नीति को लेकर अपने गृह राज्य डेलावेयर में एक भाषण में कोविड-19 महामारी से निपटने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब तक 2,20,000 लोगों की मौत हो चुकी है और देश की अर्थव्यवस्था पर महामारी का घातक प्रभाव पड़ा है। पूर्व उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ जैसे ही हमारे पास सुरक्षित और प्रभावी टीका उपलब्ध होगा, यह सभी के लिए नि:शुल्क होगा, चाहे आपने बीमा कराया है या नहीं।”

ट्रम्प को बताया लापरवाह
बाइडेन ने कहा है कि ट्रंप के पास इससे लड़ने की कोई कार्ययोजना नहीं है और जब तक वह राष्ट्रपति बने रहेंगे, वह और ‘लापरवाह’ होते जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें इस प्रशासन की विफलता का बंधक बनकर नहीं रहना है। हम दूसरे रास्ते का चयन कर सकते हैं। अमेरिका ने हमेशा जो किया, हम वो कर सकते हैं-साथ आएं और चुनौती का सामना साहस, करूणा और मजबूत इरादे से करें।”

Exit mobile version