Site icon Buziness Bytes Hindi

बाइडेन ने ट्रम्प के फैसले को पलटा, ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगी रोक हटी


बाइडेन ने ट्रम्प के फैसले को पलटा, ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगी रोक हटी

वाशिंगटन: अमरीकी ष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान ग्रीन कार्ड जारी करने पर लगाई रोक को हटा दिया है। बाइडन ने बुधवार को कहा कि वैध आव्रजन को रोकना ‘‘अमेरिका के हित में नहीं है।”

अमेरिका को पहुंचता है नुकसान
बाइडन ने कहा, इससे अमेरिका को नुकसान पहुंचता है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों या वैध स्थायी निवासियों के परिवार के सदस्यों को यहां उनके परिवारों से मिलने से रोकना शामिल है। यह अमेरिका के उद्योगों को भी प्रभावित करता है, जिसका विश्वभर के प्रतिभाशाली लोग हिस्सा हैं।” अमेरिकी आव्रजन वकील संघ के अनुसार, इन आदेशों से अधिकतर आव्रजन वीजा पर रोक लग गई थी।

ट्रम्प ने लगाई थी रोक
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल कोरोना वायरस के कारण बढ़ती बेरोजगारी से निपटने का हवाला देते हुए 2020 के अंत तक ग्रीन कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी, जिसे 31 दिसम्बर को उन्होंने मार्च अंत तक के लिए बढ़ा दिया था।

Exit mobile version