Site icon Buziness Bytes Hindi

बिडेन, कमला हैरिस बने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’


बिडेन, कमला हैरिस बने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

मॉस्को: विश्व विख्यात टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को वर्ष 2020 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा है।

ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने की पुरस्कार के विजेता की घोषणा
अमेरिकी गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने पुरस्कार के विजेता की घोषणा करते हुए कहा, “2020 में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुना गया है।

चुनाव में हुए थे विजयी
गौरतलब है कि जो बिडेन ने इसी वर्ष नवंबर में हुए चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हराया है तथा कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत एवं पहली दक्षिण एशियाई उप-राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। साल 2016 में टाइम मैगजीन ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना था।

Exit mobile version