Site icon Buziness Bytes Hindi

भारतीय मूल की नीरा टंडन को बाइडेन दे सकते हैं बजट प्रबंधन की ज़िम्मेदार


भारतीय मूल की नीरा टंडन को बाइडेन दे सकते हैं बजट प्रबंधन की ज़िम्मेदार

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं। इस कार्यालय का काम प्रशासन के बजट का प्रबंधन करना होता है। स्थानीय मीडिया में रविवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

पहली अश्वेत महिला होंगी
अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

बाइडेन जल्द कर सकते हैं घोषणा
‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर के अनुसार, टंडन की संभावित नियुक्ति संभावित वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करने के लिए उदारवादी आर्थिक सलाहकारों की एक टीम बनाने की बाइडन की योजना का हिस्सा है। कई समाचारों में कहा गया है कि टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रही हैं नीरा
‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, टंडन पर सरकारी खर्चों पर लगाम लगाने का दबाव होगा, लेकिन वर्तमान आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए बाइडन प्रशासन की योजना को तैयार करने में वह संभवतः महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। खबर के अनुसार, वह अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की करीबी सहयोगी रही हैं।

Exit mobile version