Site icon Buziness Bytes Hindi

भुवी ने आंटी को बताया फिट रहने का प्लान


भुवी ने आंटी को बताया फिट रहने का प्लान

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस काल में खिलाडिय़ों और उनके चाहने वालों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैसे फिट रहा जाए? भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने जब ट्विटर पर सवालों के जवाब पूछने को कहा तो एक ऐसा ही सवाल उनके सामने आ गया. पूछने वाली को शायद भुवनेश्वर कुमार जानते थे तो उन्होंने आंटी कहकार संबोधित किया और सवाल कर बड़ा ही रोचक जवाब दिया.

भुवी ने दिया जवाब
नारायणी माहिल नाम की महिला ने आस्कभुवी हैशटैग के तहत पूछा, इस समय आप खुद को कैसे फिट रख रहे हैं? आपकी पसंदीदा वर्कआउट एक्सरसाइज क्या है? इस पर भुवी ने लिखा, हेलो आंटी, हमने अपनी बालकनी को जिम में तब्दील कर दिया है. पीछे की लॉन को रनिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा हूं. पावर लिफ्टिंग पसंदीदा एक्सरसाइज है. इस पर नारायणी ने जवाब दिया, बहुत अच्छी योजना है. बालकनी का सही इस्तेमाल कर रहे हैं. नुपूर (भुवी की वाइफ) को प्यार.

तीन महीने से क्रिकेट से दूर हैैं
गौरतलब है कि कोरोनावायरस की वजह से अभी तक सभी जगह आउटडोर प्रैक्टिस की अनुमति नहीं मिली है. इस वजह से तमाम क्रिकेटर और एथलीट घर के आसपास ही कुछ न कुछ करके खुद को फिट रख रहे हैं. कोविड-19 की वजह से टी.20 वल्र्ड कप और इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन भी मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले तमाम खेल टूर्नमेंट स्थगित या रद्द हो चुके हैं. हालांकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है.

Exit mobile version