Site icon Buziness Bytes Hindi

UP BJP New President: भूपेंद्र सिंह चौधरी बुलाए गए दिल्ली, बन सकते हैं यूपी BJP अध्यक्ष

यूपी भाजपा के लिए नया अध्यक्ष ढूंढने की कवायद तेज़ हो गयी है, हाल ही में केशव प्रसाद मौर्या ने अपने ट्वीट में सरकार से बड़ा संगठन की बात कहकर इसबात को भरपूर हवा दी कि शायद वह सरकार को छोड़ संगठन की ज़िम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, मतलब शायद उन्हें यूपी भाजपा के फिर से अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन अब जो खबर मिल रही है कि पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को अचानक दिल्ली तलब किया गया है और वो अपना आजमगढ़-मऊ दौरा अधूरा छोड़कर आलाकमान से मिलने दिल्ली रवाना भी हो चुके हैं.  भूपेंद्र चौधरी के अचानक इस बुलावे पर कहा जा रहा कि शायद उन्हें यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने वाली है. 

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की बात करें तो उनका ताल्लुक जाट बिरादरी से है और उनके पास संगठन का एक बड़ा अनुभव रहा है. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन से विपरीत हालात के बावजूद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जाटों की नाराजगी दूर करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भूपेंद्र चौधरी की अचानक दिल्ली तलबी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है.  

भाजपा के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत अहम् है और यूपी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है, इसलिए भाजपा यहाँ पर किसी ऐसे शख्श को पार्टी की ज़िम्मेदारी सौंपना चाहती है जो मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाने में मदद कर सके. जानकारी के मुताबिक आज भूपेंद्र चौधरी के पास एक फोन आया जिसके बाद वह आज़मगढ़ का दौरा अधूरा छोड़ तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए और लखनऊ से दिल्ली के लिए. भूपेंद्र चौधरी के इस आनन फानन दिल्ली जाने पर उत्तर प्रदेश भाजपा के सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गयी और लोग केशव प्रसाद के ट्वीट की तरह दिल्ली रवानगी पर भी कयास लगाने लगे. अब देखना है कि भूपेंद्र चौधरी के इस अचानक दिल्ली दौरे का वही मतलब है जो लोग कह रहे हैं.

Exit mobile version