एक्टर भूमि पेडनेकर देश के नागरिकों से आग्रह किया कि कोविड के मामलों में आई गिरावट के बावजूद हम अभी भी महामारी के बीच में फंसे हुए हैं और हम सबको अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।
‘कोविड वारियर’ संचालित करने वाली भूमि का कहना है- “हमें अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि वायरस कहीं नहीं गया है। जिंदगियां लगातार दांव पर लगी हुई हैं, इसलिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक कदम उठाने की आवश्यकता होगी। हममें से प्रत्येक के पास अपना-अपना योगदान करने और भारत को पटरी पर लाने की कूवत मौजूद है। आइए, अपने देश के लिए इसी दिशा में काम किया जाए।”
भूमि पेडनेकर वह कहती हैं, “हमें इस बात को समझना होगा कि सावधानी बरत कर हम मेडिकल बिरादरी की भी मदद करेंगे, जो मार्च 2020 के बाद से एक भी दिन चैन से नहीं बैठी है। हमें महसूस होना चाहिए कि उनके भी परिवार हैं। कोरोना वायरस के प्रति लापरवाह होकर हम उन्हें और उनके परिवारों को भी जोखिम में डाल रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सचेत होकर हम देश के स्वास्थ्य-ढांचे का बोझ भी हल्का करेंगे।”

