Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री श्री के साथ काम करेंगी भूमि पेडनेकर


कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए श्री श्री के साथ काम करेंगी भूमि पेडनेकर

यंग बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर ने सामाजिक रूप से जागरूक एक ऐसे स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां बचाने के लिए अग्रणी मोर्चे पर डटी हुई हैं। बहु-प्रशंसित सोशल मीडिया इनिशिएटिव ‘कोविड वारियर’ लॉन्च करने वाली भूमि ने अब भारत में कोविड-19 से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए ग्लोबल स्प्रिचुअल आइकॉन श्री श्री रवि शंकर तथा उनके ‘द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के साथ मिलकर काम करना तय किया है।

द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने ‘मिशन जिंदगी’ लॉन्च किया है, जो कोविड राहत की दिशा में वालंटियर संचालित एक अखिल-भारतीय सेवा पहल है। ये वालंटियर भारत के अनेक शहरों में कोविड-19 से पीड़ित लोगों तथा उनके परिवारों की सेवा करने के लिए पहले से ही युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। वालंटियर सुनिश्चित करते हैं कि जरूरतमंदों को हॉस्पिटल में बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति, पका हुआ भोजन, डॉक्टर का परामर्श तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी मार्गदर्शन समय पर उपलब्ध कराया जाए।

Exit mobile version