Site icon Buziness Bytes Hindi

Bhujang Asana: कंधे और कमर को मजबूत बनाएगा प्रतिदिन किया गया ये दस मिनट का योग

आज कंधे और कमर दर्द से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कम उम्र के लोगों को भी कमर दर्द से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर सुबह के समय मात्र दस मिनट के लिए कंधे और कमर को मजबूत करने के भुजंग आसन सबसे अच्छा उपचार है। वैसे तो प्राणायाम से भी कंधे और कमर को मजबूती मिलेगी। मानवता के साथ योग बहुत गहराई से जुड़ा है। योग से शरीर को पूरी तरह से निरोग बनाया जा सकता है। योग का मतलब है कि खुद को ईश्‍वर को समर्पित कर देना। भुजंगासन करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जानकारी कर लें और उसके बाद ही अभ्यास की शुरूआत करें। 

Read also: Hair Fall After Pregnancy – प्रेग्नेंसी के बाद झड़ते बालों को रोके, इन फूड्स को करे शामिल!

मैट पर कमर और गर्दन सीधी करने के बाद आसन में बैठें। ध्‍यान की मुद्रा बनाने के बाद अपनी सांस पर ध्‍यान केंद्रित करनी चाहिए। इसके बाद बंद आंखों से खुद को देखने का प्रयास करें। ओम या ​फिर और मंत्र का उच्चारण करें।
रीढ की शक्ति विकास क्रिया करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े होकर सांस लेते हुए गर्दन को पीछे की ओर ले जाए। अब सांस छोड़ते हुए गर्दन को आगे लेकर आएं। ऐसे ही सांस लेते हुए गर्दन को दाईं और फिर बाईं तरफ घुमाएं। अब क्लॉक वाइज़ और फिर एंटी क्लॉक वाइज़ इसको करें। कंधे को मजबूती देने के लिए गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर की तरफ खीचते हुए सीधा लेकर जाएं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे ले आए। यह प्रक्रिया दस बार करनी होगी।

Exit mobile version