भुवनेश्वर को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

मेरठ रीजनभुवनेश्वर को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

Date:


भुवनेश्वर को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड

मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था
लगातार तीसरे महीने भारतीय खिलाड़ी को मिला पुरस्कार

मेरठ। मेरठ क्रिकेटर और भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवाॅर्ड मिला है। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था। भुवी तीन वनडे मैचों में 4.65 की औसत से छह विकेट लिए थ। वहीं टी-20 में उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा और उन्होंने पांच टी20 में 6.38 की औसत से चार विकेट चटकाए थे। भुवनेश्वर कुमार का अवार्ड मिलने पर उनके प्रशंसकों में जश्न का माहौल है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, स्विंग मास्टर और मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार अपानी शानदार गेंदबाजी से देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मार्च महीने की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की सूची में मेरठी भुवनेश्वर का नाम भी शामिल किया गया था। है। मार्च महीने की आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड की सूची में मेरठी क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान और जिंबाब्वे के सीन विलियम का नाम भी शामिल था। विलक्षण प्रतिभा के धनी भुवनेश्वर कुमार महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पहली बार शून्य पर बोल्ड करने के बाद चर्चा में आये थे। देखते ही देखते भुवनेश्वर कुमार अन्र्तराष्ट्रीय फलक पर सितारा बनकर चमकने लगे। महान क्रिकेटर के साथ सौम्य व्यक्तित्व से सभी का मन मोह लेने वाले भुवनेश्वर कुमार स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद विनम्रता की मिसाल हैं।

भुवनेश्वर को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दिलाने के लिये मेरठ के क्रिकेटप्रेमियों के साथ अन्य खेलों से जुड़े लोग और भुवनेश्वर के प्रशंसक पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। मेरठ काॅलेज क्रिकेट एकाडमी के कोच संजय रस्तोगी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से सचिव डाॅ युद्धवीर सिंह और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र चैहान भी सभी से भुवनेश्वर के लिए वोटिंग करने की अपील कर रहे थे।

भुवनेश्वर कुमार प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड हासिल करने वाले लगातार तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। इस साल जनवरी में पहला पुरस्कार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला था जबकि फरवरी में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीता था। है। भुवनेश्वर के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि इसलिए है क्योंकि वह करीब डेढ़ साल से चोटिल चल रहे थे और मैदान से दूर थे। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी वापसी हुई थी।

अवार्ड पाने के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘लंबे और दर्दनाक ब्रेक के बाद भारत के लिए फिर खेलने की खुशी थी। मैने इस दौरान अपनी फिटनेस और तकनीक पर काफी काम किया। भारत के लिये फिर विकेट लेकर अच्छा लग रहा है।’ उन्होंने कहा,‘मैं इस सफर में शुरू से मेरे साथी रहे हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ी। आईसीसी वोटिंग अकादमी और मुझे मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिए वोट देने वाले सभी प्रशंसकों को खास तौर पर धन्यवाद।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...