Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: सर्दियों में पहाड़ी भट्ट से बनाएं चैसूं, आएगा खूब स्वाद !

Bhatt Ka Chaunsa

लाइफस्टाइल डेस्क। Bhatt Ka Chaunsa – पहाड़ी भट्ट में भरपूर पोषण होता है, इसे सर्दियों में बहुत ज्यादा खाया जाता है। ये उन पहाड़ी व्यंजन में से है, जिसे बहुत चाव से खाया जाता है। बता दे इसे ब्लैक बीन्स भी कहते हैं। आज हम आपको भट्ट से कैसे चैसूं बनाएं वे बताएंगे। चलिए जानते है।

भट्ट का चैसूं सामग्री

2 कप काले भट्ट, धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च, 2 चम्मच घी, तेल, 2-1/4 कप पानी, 2 सूखी लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार।

भट्ट का चैसूं (Bhatt Ka Chaunsa)

पहले काले भट्ट को अच्छी तरह से साफ कर ले, फिर कढ़ाही को गर्म करें और इसमें उसे खुशबू आने तक भून लें। फिर दाल को ठंडा होने दे, ठंडी हो जाए तो ग्राइंडर में डालकर पीस लें। ध्यान दे, इसे दरदरा ही पीसना है।

अब कढ़ाही को गर्म कर में घी और तेल डालें, फिर काली मिर्च, लाल मिर्च और जीरा डालकर तड़का लगाएं। मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें और ध्यान दे इसमें टमाटर आदि नहीं डाला जाता है। आप चाहे तो 1/2 कप टमाटर को प्यूरी करके डाल सकते है।

अब पानी डालकर करीब 10 मिनट पकाएं, फिर दरदरी दाल डालकर धीमी आंच पर हिलाते हुए 20 मिनट पकाएं। लीजिये तैयार है भट्ट का चैसूं।

Exit mobile version