Site icon Buziness Bytes Hindi

भारती और हर्ष को मिली ज़मानत


भारती और हर्ष को मिली ज़मानत

मुंबई: ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने सोमवार को बेल दे दी। मामले में गिरफ्तार पति-पत्नी को कोर्ट ने रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

मुचलके पर मिली बेल
बॉलीवुड-ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स रखने और उसका सेवन करने के आरोप में भारती को शनिवार को और हर्ष को रविवार को गिरफ्तार किया था। भारती सिंह के वकील अयाज़ खान ने बताया कि, ”दोनों को 15 हज़ार के मुचलके पर कोर्ट ने बेल दी है।”

NCB ने किया था गिरफ्तार
इससे पहले एनसीबी ने भारती के घर और प्रोडक्शन हाउस पर रेड की थी। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने भारती को करीब साढ़े तीन घंटे से ज़्यादा की पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार किया था। हर्ष से करीब 15 घंटों तक पूछताछ की गई थी जिसके बाद उनके अरेस्ट किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने ड्रग्स लेने की बात काबुल की थी। दम्पंती ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की हुई थी जिसपर सोमवार को सुनवाई करते हुए उन्हें बेल दे दी।

Exit mobile version