भारत बायोटेक ने तय किये कोवैक्सिन दाम, जानिए कितने में मिलेगी

हेल्थभारत बायोटेक ने तय किये कोवैक्सिन दाम, जानिए कितने में मिलेगी

Date:


भारत बायोटेक ने तय किये कोवैक्सिन दाम, जानिए कितने में मिलेगी

नई दिल्ली: भारत बायोटेक ने अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन की कीमत प्राइवेट अस्पतालों के लिए 1,200 और राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये निर्धारित की है. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये और राज्यों के लिए 400 रुपये तय की थी. हालांकि केंद्र सरकार को दोनों कंपनियों ने शुरुआती दौर में वैक्सीन की खुराक 150 रुपये में उपलब्ध कराई थी. कोविशील्ड द्वारा राज्यों को ज्यादा कीमत पर वैक्सीन देने को लेकर विवाद पैदा हो गया है. कई राज्य सरकारों ने इसको लेकर विरोध जताया है.

भारत में फिलहाल कोविशील्ड और कोवैक्सिन के जरिये ही टीकाकरण कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है.देश में अब तक करीब 14 करोड़ टीके लग चुके हैं. केंद्र ने राज्यों और अन्य क्षेत्रों की मांग को स्वीकार करते हुए वैक्सीन खरीदने की इजाजत उन्हें दे दी है. वैक्सीन निर्माता अपनी 50 फीसदी खुराक राज्यों को और खुले बाजार में बेच सकते हैं.केंद्र सरकार हेल्थकेयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा दे रहा है. वहीं केंद्र सरकार ने कहा है कि वो आगे भी जो वैक्सीन खरीदेगी, वो 150 रुपये प्रति खुराक की होगी. आगे भी यह वैक्सीन पूरी तरह से राज्यों को मुफ्त दी जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...