किसानों के समर्थन से सफल हुआ भारत बंद: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेशकिसानों के समर्थन से सफल हुआ भारत बंद: राकेश टिकैत

Date:


किसानों के समर्थन से सफल हुआ भारत बंद: राकेश टिकैत

  • कहा, बंद की सफलता से खुल जायेंगी सरकार की आंखें

गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारत बंद को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पूर्णतया सफल बताया है। राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद को किसानों का पूरा समर्थन मिला और देश भर में इसका असर देखने को मिला है। भारत बंद की सफलता से सरकार की आंखें खुल जाएंगी।

Read also: पीछे हटने का शब्द राकेश टिकैत की डिक्शनरी में नहीं

40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। भारत बंद का असर अनेक राज्यों में देखा गया। किसानों के नेता और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारत बंद की सफलता का दावा करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद को पूरी तरह से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की आने-जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सब कुछ सील नहीं किया गया।

Read also: राकेश टिकैत की गिरफ़्तारी की उड़ी खबर, पुलिस ने बताया फेक न्यूज़

उन्होंने केंद्र सरकार पर बातचीत न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम कृषि कानूनों को लेकर सरकार से वार्ता करने को तैयार हैं। मगर सरकार की ओर से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि गांव में जाकर देखो आज भी फसलों का दाम नहीं मिल पा रहा है। किसान बर्बाद हो गया है और लोग भाजपा के नाम का भजन गा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप जाओ गांव में, देखो कहां बिक रही है फसल, वो जगह तो बता दो। सरकार खरीदे या या व्यापारी, कोई भी तो खरीदने को राजी नहीं है। कहीं भी तो माल बिक नहीं रहा।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 350 से 450 करने का वादा किया था। मगर उन्होंने गन्ना मूल्य में सिर्फ 25 रूपये ही बढ़ाये हैं। यह मामूली बढ़ोतरी किसानों को स्वीकार्य नहीं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के साथ बड़ा मजा किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों में गन्ने का मूल्य अधिक है और डीजल सस्ता है जबकि उत्तर प्रदेश में डीजल महंगा और गन्ने का रेट कम है। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को प्रदेश के किसानों को हुए नुकसान का हिसाब देना ही होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related