Site icon Buziness Bytes Hindi

Bharat Bandh: आयकर विभाग कर्मचारी कल से रहेंगे हड़ताल पर


Bharat Bandh: आयकर विभाग कर्मचारी कल से रहेंगे हड़ताल पर

नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income tax department) के कर्मचारी आगामी 28 और 29 मार्च को देशभर में हड़ताल पर रहेंगे। आयकर कर्मचारी महासंघ के रीजनल ​सेक्रेटरी विनय कुमार के मुताबिक नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने सहित कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरी करवाने के लिए आयकर कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दो दिवसीय हड़ताल में देश भर के आयकर कर्मचारी शामिल होंगें ये हड़ताल सोमवार 28 और मंगलवार 29 मार्च तक होगी।

Read also: एनसीआर में ओमैक्स बिल्डर के परिसरों पर आयकर विभाग का छापा

उन्होंने बताया कि हड़ताल में आयकर विभाग (Income tax department) के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। हड़ताल में कर्मचारियों की कई मांगे शामिल हैं। जिनमें प्रमुख रूप से विभाग के अनियमित कर्मचा​रियों को स्थायी करने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने, समान काम समान वेतन देने, जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति में शामिल करने, पीएफआरडीए बिल रद्द, कोरोना काल में रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का भुगतान संबंधी के अलावा और भी मांगे शामिल हैं।

Exit mobile version