Site icon Buziness Bytes Hindi

Bharat Bandh in UP Live: भारत बंद का वेस्ट यूपी में नहीं दिखा असर,विपक्षी नेताओं को घर में किया नजरबंद

मेरठ। सेना में भर्ती की केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ का इस समय देश और प्रदेशों में विरोध जारी है। केंद्र की योजना अग्निपथ का विरोध सर्वाधिक बिहार और यूपी के जिलों में हो रहा है। आज कुछ संगठनों और युवाओं द्वारा इसके विरोध में भारत बंद का आहवान किया गया था। जिसके मददेनजर रेलवे ने भी सुरक्षा की पूरी तैयारी की हुई थी। हालांकि दलों द्वारा भारत ​बंद के विरोध की पुलिस प्रशासन ने हवा निकाल दी। मेरठ और आसपास के जिलों में पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते बंद का कहीं कोई असर नहीं दिखाई दिया। वहीं विपक्षी नेताओं को पुलिस ने सुबह से ही घरों में नजरबंद कर दिया था। बाजारों में जहां चहल पहल दिखी वहीं हंगामा और प्रदर्शन के संभावित स्थानों पर पुलिस का तगड़ा इंतजाम किया गया था।  बता दें कि जिस दिन अग्निपथ योजना की घोषणा की गई थी। उसके दूसरे दिन से ही मेरठ में कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट के अलावा अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। अग्निपथ योजना के विरोध में आज कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था। भारत बंद के ऐलान के बाद मेरठ में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया। 

Read also: Bharat Bandh: सड़कों पर जाम के रूप में दिख रहा है भारत बंद का असर

मेरठ ही नहीं पूरे वेस्ट यूपी में भारत बंद बेअसर साबित हुआ। रेलवे स्टेशनों और आम सार्वजनिक जगहों पर जनजीवन आम दिनों की तरह ही रहा। रोडवेज बसों का परिचालन भी आम दिनों की तरह ही रहा। मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट स्टेशन,सकौती आदि स्टेशनों पर ट्रेन रदद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज सोमवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद का कोई खास असर मेरठ,पश्चिमी उप्र और एनसीआर में नहीं दिखाई दिया। वहीं पुलिस ने रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित झाकड़ को हाउस अरेस्ट कर दिया। रोहित झाकड के घर पुलिस आज सुबह आठ बजे पहुंच गई और उनको घर के भीतर ही कैद कर दिया।

Exit mobile version