Site icon Buziness Bytes Hindi

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन


भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: जाने-माने भजन गायक नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 80 साल के थे। उन्होंने आखिरी सांस नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में ली जहां उन्हें तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था।

नरेंद्र चंचल के निधन की खबर आते ही बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में हुआ था। वे पिछले कई दशकों से कीर्तन और जगरातों की पहचान बने रहे। भजन के साथ-साथ उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए। 1973 में राजकपूर की फिल्म बॉबी में बेशक ‘मंदिर मस्जिद तोड़ो’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

फिल्म ‘अवतार’ में गाए माता के भजन ‘चलो बुलावा आया है’ से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली और वे घर-घर में पहचाने जाने लगे। नरेंद्र चंचल ने इसके अलावा बेनाम, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में भी गाने गाए।

Exit mobile version