“मैंने प्यार किया” की भाग्यश्री फिटनेस का अब भी बहुत रखती हैं ध्यान

बॉलीवुड“मैंने प्यार किया” की भाग्यश्री फिटनेस का अब भी बहुत रखती हैं...

Date:


“मैंने प्यार किया” की भाग्यश्री फिटनेस का अब भी बहुत रखती हैं ध्यान

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म मैंने प्यार किया से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. फिल्मों से अलग भाग्यश्री इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर अकसर फैंस से जुड़ी रहती हैं. हाल ही में भाग्यश्री ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह पति हिमालय दसानी के साथ इटली में छुट्टियां बिताती दिखाई दे रही हैं. भाग्यश्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CDtVb_tnqRf/

इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “एक बार समुद्र में तैरते हुए. 2012, समय कितनी जल्दी बीतता है.” अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को भी याद किया. इसके अलावा भाग्यश्री अकसर अपने वर्कआउट वीडियो भी साझा करती हैं.

बता दें कि भाग्यश्री साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘राधे-श्याम’ के जरिए एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...