Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या में बोले भागवत, ये नए भारत की शुरुआत है


अयोध्या में बोले भागवत, ये नए भारत की शुरुआत है

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि आज परिस्थिति ऐसी है कि कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मोहन भागवन ने साथ ही कहा कि आज पूरे देश में आनंद की लहर है। भागवत ने कहा कि इस दिन के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो आत्मविश्वास की जरूरत थी, उसकी शुरुआत आज हो रही है।

आडवाणी को किया याद
मोहन भागवत ने कहा, ‘कई लोगों ने अपना बलिदान इस दिन के लिए दिया है। वे यहां आज मौजूद नहीं है, लेकिन सूक्ष्म रूप से यही हैं। कई लोग ऐसे हैं जो चाहते भी नहीं आ सके। आडवाणी जी आज घर बैठकर कार्यक्रम देख रहे होंगे। कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें आना चाहिए था लेकिन परिस्थिति (कोविड-19) के कारण नहीं आ सके।’

‘वसुधैव कुटुंबकम’ में भरोसा
मोहन भागवत ने साथ ही कहा, ‘हमारा देश ‘वसुधैव कुटुंबकम’ में भरोसा करता है। हमारे इसी व्यवहार के कारण हमारे देशवासी हर समस्या का समाधान खोजने में सफल रहते हैं। हम सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। आज नए भारत की ये नई शुरुआत है।’

Exit mobile version