Site icon Buziness Bytes Hindi

“भाभी” सौम्या को रिप्लेस करेंगी “मैडम” पेंडसे


“भाभी” सौम्या को रिप्लेस करेंगी “मैडम” पेंडसे

टीवी के कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ के बारहवें सीजन में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबरें है कि नेहा पेंडसे को एंड टीवी के कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर है’ के लिए अप्रोच किया गया है। सुनने में आ रहा है कि नेहा पेंडसे इस शो में सौम्या टंडन को रिप्लेस करने वाली है। बीते 5 साल से सौम्या टंडन इस शो से जुड़ी रही और अनीता भाभी के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी। निजी वजहों के चलते हाल ही में सौम्या टंडन ने इस शो को अलविदा कह दिया था। सौम्या टंडन के इस फैसले ने मेकर्स की रातों की नींद तो उड़ा दी थी लेकिन अब लगता है कि उन्हें उनकी नई अनीता भाभी मिल ही गई है।

‘भाभी जी घर पर है’ से जुड़े सूत्रों ने स्पॉटबॉयई को जानकारी दी है कि, ‘शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली अनीता भाभी के रूप में नेहा पेंडसे को लेने के लिए काफी उत्सुक है। उनके पुराने शो में नेहा ने लीड रोल अदा किया था और उन्हें अब इस रोल के लिए भी वो ही जंच रही है। अभी तक नेहा ने इस ऑफर का जवाब नहीं दिया है।’

सौम्या टंडन को लेकर ऐसी खबरें आई थी कि निजी वजहों के चलते उन्होंने इस शो को छोड़ा। लेकिन माना जा रहा था कि लॉकडाउन के बाद से होने वाले पे कट्स को लेकर वो काफी परेशान थी, जिस वजह से ही उन्होंने इस शो को ही छोड़ने का मन बना लिया था।

सौम्या टंडन के रिप्लेसमेंट में ‘बिग बॉस 13’ और ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का भी नाम सामने आ चुका है। हालांकि शेफाली जरीवाला ने खुद ही ये साफ कर दिया था कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

Exit mobile version