Site icon Buziness Bytes Hindi

मानसून में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये जगहें, जानिए इनके बारे में


मानसून में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध हैं ये जगहें, जानिए इनके बारे में

लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना वायरस के चलते अभी तो राज्यों में लॉकडाउन लगा गया हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जून महीने से अनलॉक प्रक्रिया शुरू होगी, तो इस दौरान पर्यटकों को सैर-सपाटे करने की अनुमति मिल सकती है | इसीलिए हम आपको मानसून सीजन में ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध जगहों के बारे में बता रहे है –

हाम्टा पास, हिमाचल प्रदेश

हाम्टा पास नए ट्रैकर के लिए परफेक्ट ट्रैकिंग स्पॉट है। इसकी ट्रैकिंग की यात्रा कुल्लू घाटी के हाम्टा पास से शुरू होकर स्पीति घाटी में समाप्त होती है।  ट्रैकिंग 35 किमी लंबी है जिसे पूरा करने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं।

राजमाची, महाराष्ट्र

राजमाची एक किला, आप यहां से सह्याद्रि सीमा और Shirota जलप्रपात को देख सकते हैं। यहां पर ट्रैकिंग करना आसान है क्योंकि किले की चोटी पर पहुंचने के लिए सिर्फ 40 मिनट ही लगते हैं।

Read also: ठाणे में चार मंजिला इमारत का स्लैब गिरा, 5 लोगों की मौत

डजोंगरी, सिक्किम

ट्रैकिंग के लिए उत्तर पूर्व प्रदेश भी प्रसिद्ध है | डजोंगरी की ट्रैकिंग 21 किलोमीटर लंबी है जिसे पूरा करने में 1 से 2 लग जाते है |  ट्रैकिंग के लिए काफी पर्यटक सिक्किम आते हैं और यहां के सुन्दर नज़रो का मजा लेते है | 

Exit mobile version