नेपाल की ट्रिप का प्लान बना रहे है तो इस जगह पर जरूर जाएं

ट्रेवलनेपाल की ट्रिप का प्लान बना रहे है तो इस जगह पर...

Date:


नेपाल की ट्रिप का प्लान बना रहे है तो इस जगह पर जरूर जाएं

नेपाल का ही एक खूबसूरत शहर है पोखरा। पोखरा जितना अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, उतना ही ये अपने योग केंद्र के लिए भी प्रसिद्ध है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप पोखरा में कहां-कहां घूम सकते हैं।

आप ताल बाराही मंदिर जा सकते हैं। ये मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। फेवा झील में एक छोटे से द्वीप पर इस मंदिर को बनाया गया है।

शांति स्तूप की अपनी अलग मान्यता है, जिसे लोग विश्व शांति स्थल के नाम से भी जानते हैं। दरअसल, ये एक बौद्ध स्मारक है जो पहाड़ी पर स्थित है। ये स्तूप विश्व शांति को समर्पित है और नेपाल का दूसरा शांति स्तूप है। 

पोखरा में आप देवी फॉल भी जा सकते हैं। ये देवी फॉल काफी अनोखा है, क्योंकि एक बिंदु ऐसा आता है, जहां धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। 

अगर आप पोखरा जा रहे हैं, तो आप फेवा झील भी जा सकते हैं जो नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी झील है। फेवा झील के उत्तर-पूर्वी किनारे से आप झील का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। झील में आप नौका विहार के आनंद ले सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related