नवंबर में घूमने जाने की सोच रहे है तो ये रही बेहतरीन जगहे

ट्रेवलनवंबर में घूमने जाने की सोच रहे है तो ये रही बेहतरीन...

Date:


नवंबर में घूमने जाने की सोच रहे है तो ये रही बेहतरीन जगहे

नवंबर में हल्की सर्दी होती है और हर तरफ हरियाली के साथ पेड़ की डालियों पर रंग-बिरंगे फूल-कलियां खिली रहती है | इस मौसम में घूमने का अलग ही मजा आता है, तो अगर आप भी नबंवर के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की ये जगह परफेक्ट है :

Read also: सर्दियों में घूमने का प्लान है तो इन जगहों पर जाए

तारकरली, महाराष्ट्र 

तारकरली महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवन तालुका में एक गांव है, यहां के जो समुद्र तट का पानी अन्य समुद्र तटों की तुलना में साफ है, आप  दिन में काफी गहराई तक इसका साफ पानी देख सकते है | इसके अलावा यहां पेड़ों की खूबसूरत श्रंखला और समुद्रतट पर बनी द्वीपीय झोंपड़ियां व जल नौकाएं काफी सुन्दर लगाती है | अगर आप वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाए | 

सुंदरवन, पश्चिम बंगाल

सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है, ये टाइगर्स के लिए जाना जाता है और इसे बंगाल का गौरव माना जाता है | रोमांचक ट्रिप करना चाहते है तो एक बार यहां पर जरुर जाए, आपको प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही रोमांच भरी जंगल सफारी का भी मजा आएगा | 

Read also: भीड़-भाड़ से दूर जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए घूमने

केरल, वायनाड

केरल में बहुत सारी पर्यटन की जगह हैं, वायनाड में आप खूबसूरत गुफाओं से लेकर, प्राकृतिक झरनें और मनोरम पहाड़ियां देख सकते है | इसके अलावा यहां आप वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। आपको बता दे की यहां के नज़ारे आपको खुश कर देंगे | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related