अप्रैल में जा सकते हैं आप श्रीनगर की इन खास जगहों में

ट्रेवलअप्रैल में जा सकते हैं आप श्रीनगर की इन खास जगहों में

Date:


अप्रैल में जा सकते हैं आप श्रीनगर की इन खास जगहों में

भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और इन्हीं में से एक जगह है श्रीनगर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप श्रीनगर की कौन-कौन सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

श्रीनगर में हरमुक पर्वत की तलहटी में वुलर झील स्थित है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता, सुरम्य वादियां और अच्छे वातावरण में समय बिता सकते हैं। वुलर झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है जो कि लगभग 200 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्र में फैली हुई है और इसकी लंबाई लगभग 24 किलोमीटर है।

गर्मियों में और वो भी अप्रैल के महीने में घूमने के लिए गुलमर्ग सबसे अच्छी जगह है। यहां कई दार्शनिक टूरिस्ट प्लेस हैं, यहां अच्छे होटल और रिजॉर्ट हैं, यहां खाने के अच्छे व्यंजन भी मिलते हैं। 

श्रीनगर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित परी महल भी काफी अच्छी जगह है। इसकी रचना मुगल शासक शाहजहां के बेटे धारा सिक्खों द्वारा 17वीं शताब्दी में करवाई गई थी। कहा जाता है कि पहले इस जगह पर बौद्ध मठ हुआ करता था, लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल ज्योतिष कुल के लिए किया गया। 

आप डल झील जा सकते हैं, ये झील 26 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यहां आप बोटिंग के मजे ले सकते हैं। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह बेहद खास है। यहां हर शाम को म्यूजिकल फव्वारा और लेजर शो होता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related