अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये

ट्रेवलअगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर...

Date:


अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये

कोरोना वायरस ने यात्राओं पर लगाम सा लगा दिया है। अब धीरे-धीरे पर्यटन जोर पकड़ रहा है, इसलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको घूमने का शानदार अनुभव होगा।

ओपाटोवेक, पोलैंड

अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये
Image Source: Google

ओपाटोवेक, पोलैंड का एक छोटा सा शहर है। इस शहर का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है। इतिहासकारों के अनुसार सन् 1600 में स्वीडिश सैनिकों ने इस शहर को तबाह कर दिया था। पहले और दूसरे विश्व युद्ध में ये शहर पूरी तरह से तबाह हो गया था। कई बार नष्ट होने के बाद भी इस शहर को काफी जल्दी बसा लिया गया। 

वाडुज, लिकटेंस्टीन

अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये
Image Source: Google

वाडुज, लिकटेंस्टीन की राजधानी हैं। आप भी इस खूबसूरत जगह को अपनी टूरिस्ट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर स्थित वडूज महल की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह महल एक पहाड़ी पर स्थित है और शहर के हर कोने से दिखता है। 

सैन मैरिनो

अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये
Image Source: Google

सैन मैरिनो, इटली से घिरा हुआ एक छोटा सा राज्य है। यह जगह बेहद ही खूबसूरत है और यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। सैन मैरिनो से माउंट टिटैनो का अद्भत दृश्य नजर आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सैन मैरिनो यूरोप के सबसे छोटे स्वतंत्र राज्यों में से एक है। 

नार्गुलमुद, पलाऊ

अगर ट्रैवलिंग का शानदार अनुभव करना है तो इन जगहों पर जरूर जाये
Image Source: Google

नार्गुलमुद, पलाऊ की राजधानी है। 2006 में नार्गुलमुद को पलाऊ की राजधानी बनाया गया था। पलाऊ में लगभग 346 द्विप हैं और इसकी राजधानी नार्गुलमुद सबसे बड़े द्विप पर स्थित है। जिन लोगों को सरकारी इमारतों का दौरा करना पसंद हो उनके लिए ये स्थान सबसे उपयुक्त है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...