जिंदगी की परेशानियों ने हमारे मिजाज़ को चिड़चिड़ा और गुस्सैल बना दिया है, कई बार तो हमरा हम पर इतना हावी हो जाता है की हम अपना ही नुक्सान कर बैठते है | विशेषज्ञ कहते है की गुस्सा एक नकारात्मक भावना है जो की छोटे बच्चे से लेकर जवान और बूढ़े इनसान तक में होती है। कुछ खास परिस्थितियों में गुस्सा आना आम बात है लेकिन हर वक्त गुस्सा आना सेहत के लिए ठीक नहीं है | अगर आप बात-बात पर गुस्सा करते हैं और उसको कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहते है तो इन तरीको को अपनाए:
Read also: गर्मियों में इन तरीकों से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, जाने कैसे
अक्सर गुस्से में हम बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते है, जो की रिश्ते तोड़ देता है। इसीलिए शांत रहें और कुछ भी कहने से पहले सोचे , गुस्से में थोड़ा शांत रहकर ठंडे दिमाग से सोचे और फिर बोले |
एक्सरसाइज करे, इसे आप हैप्पी हार्मोन्स एंडोर्फिन्स को शरीर में छोड़ते हैं, जो की आपको सक्रिय, सकारात्मक और खुश रखने में मदद करता हैं। इसके अलावा ये तनाव को कम करके खराब स्थितियों के प्रति आपको लचीला बनाता है।
मेडिटेशन गुस्से को काबू रखने और तनाव को दूर करने में काफी असरदार है, इसे करने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन शांत होता है | इसके अलावा जब भी गुस्सा आए तो गहरी सांस लें |
Read also: स्किन पोर्स ज्यादा दिख रहे हैं तो इन तरीकों से करें इनका उपचार

