म्यूचुअल फंड इन दिनों सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। म्युचुअल फंड एक बेहतर निवेश माध्यम है जिसका उपयोग लोगो द्वारा अधिक किया जा रहा है क्योकि पिछले कुछ समय से ये देखा जा रहा है की म्यूच्यूअल फंड्स अपने निवेशकों को एक काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है जो निवेश के आदेश के अनुरूप हैं।
शेयर बाजार के जानकार म्यूच्यूअल फण्ड में SIP स्कीम को निवेश करने का एक बेहतर विकल्प मानते है। SIP अपने इन्वेस्टर्स को अधिक फायदा देने में सक्षम है। यदि आप SIP से अवगत नहीं है तो आइये पहले जाने क्या है SIP ?
SIP (सिस्टम इन्वेस्टमेंट प्लान), निवेश योजना कई म्यूचुअल फंडों द्वारा निवेशकों को पेश किया जाने वाला एक निवेश माध्यम है, जो उन्हें एक निश्चित बजाय समय-समय पर छोटी मात्रा में निवेश करने की अनुमति देता है।
Read also: बजाज फाइनैंस FD के साथ इमरजेंसी फंड तैयार करें
निवेश की आवृत्ति आमतौर पर साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक होती है। इस स्कीम में पैसा हर महीने निवेश किया जाता है और निवेश कभी भी बंद किया जा सकता है। इस स्कीम के द्वारा इन्वेस्टर्स अपना पैसा बढ़ा या कम कर सकते है। इसके अतिरिक्त SIP में निवेश बंद करने के बाद भी व्यक्ति इसी स्कीम में निवेशित बना रह सकता है ।
म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने के उच्च स्कीम्स
- Kotak small cap mutual fund
इस स्कीम के अंतर्गत आप एक साल के अंदर 122.59% का रिटर्न पा सकते है। यदि आपने इस स्कीम में एक साल के अंदर 1 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपके उस रकम का मूल्य वर्तमान में 2,22,590 होगा। SIP के द्वारा इस स्कीम में पैसा लगाने वालो को 113.85 फीसदी रिटर्न मिलता है। यह निवेश करने की सबसे बढ़िया स्कीम है जो निवेशकों को कई तरह से लाभ दे रहा है।
- Nippon india small cap
इस स्कीम के द्वारा निवेशकों ने 1 साल में 115.14 फीसदी रिटर्न प्राप्त किया है और इस स्कीम में एक साल पहले 1 लाख रुपये लगाने वालो को 2,15,145 रुपये दिया जा रहा है। निवेशकों के बीच यह स्कीम काफी लोकप्रिय है और जिन निवेशकों ने SIP के माध्यम से पैसा लगाया है उन्हें 115.65 फीसदी तक का रिटर्न दिया जा रहा है।
Read also: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने ‘एक्सिस ग्लोबल इनोवेशन फंड ऑफ फंड’ लॉन्च किया
- PDIM India midcap mutual fund
इस स्कीम के माध्यम से 1 साल में 99.12 फीसदी रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। 1 लाख की रकम लगाने वाले लोगो को वर्तमान में दोगुनी से अधिक राशि प्राप्त हुई है जो अन्य निवेशकों को आकर्षित करने में सक्षम है। SIP के द्वारा निवेशकों को 100.12 फीसदी रिटर्न दिया जा रहा है जो इस स्कीम की लोकप्रियता को और बढ़ा रहा है।

