Site icon Buziness Bytes Hindi

सल्फर भी है शरीर के लिए जरुरी, आहार में करे शामिल!

best sulfur foods

लाइफस्टाइल डेस्क। सेहतमंद शरीर के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आमतौर पर लोग प्रोटीन और विटामिन्स पर ज्यादा ध्यान देते है, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह के मिनरल्स की पूर्ति होना भी जरुरी है। जैसे की सल्फर, ये एक अतिआवश्यक मिनरल में से एक है।

इसको आहार में शामिल करने से एलर्जी, ऑस्टियोआर्थराइटिस और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। साथ ही ये त्वचा समस्याओं और बालों को स्वस्थ भी रखती है।

बता दे, सल्फर युक्त आहार खाने से शरीर में सूजन और जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द और इसकी दिक्कतों में आराम मिलता है। इसके अलावा ये आर्थराइटिस के साथ-साथ हृदय की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जरुरी है की आप सल्फर युक्त आहार शामिल करे।

सल्फर युक्त आहार

आपको सल्फर युक्त आहार कई खाद्य पदार्थों से प्राप्त हो सकता है। लहसुन, प्याज, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, केल और मूली या मांस और समुद्री भोजन। इसके अलावा, दूध, दही, चीज, बादाम, ब्राज़ील नट्स, अखरोट, तिल और सूरजमुखी के बीज में भी सल्फर होता है।

(Image/Freepik)

Exit mobile version