कोरोना वायरस के चलते ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ गयी है | लेकिन इनकी उपलब्धता में थोड़ी गिरावट आई है, लोगों को यह डिवाइस जल्दी से नहीं मिल पा रहा है | तो इसलिए आज हम आपको कुछ सस्ती स्मार्टवॉच लेकर आए हैं, जिसमे SpO2 सेंसर मिलता है |
Fire-Boltt BSW001
कीमत : 2,999 रुपये
Fire-Boltt BSW001 में SpO2 सेंसर है | स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। इसमें यूजर को 7 स्पोर्ट मोड मिलेंगे, जिनमें साइकलिंग और रनिंग जैसी एक्टिविटी शामिल है।
CrossBeats ACE
कीमत : 3,999 रुपये
CrossBeats ACE में भी आपको SpO2 सेंसर मिलेगा | स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है और साथ में 250 से अधिक वॉच फेस और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स है |
Read also: लॉकडाउन और कर्फ्यू ने व्यापारियों को लगाई 8 लाख करोड़ रु की चपत
AeoFit Alpha
कीमत : 3,999 रुपये
AeoFit Alpha स्मार्टवॉच से भी आप हार्ट और ब्लड ऑक्सीजन का लेवल देख सकते है | इस स्मार्टवॉच में आपको सिल्वर, गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन मिल जायेगे | यूजर्स को स्मार्टवॉच में वॉकिंग, रनिंग और हाइकिंग जैसे स्पोर्ट मोड भी मिलेंगे।
Amazfit Bip U
कीमत : 3,999 रुपये
Amazfit Bip U में 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 320×302 पिक्सल है। इसमें भी SpO2 सेंसर है। यूजर को 50 से ज्यादा वॉच फेस और 60 से अधिक स्पोर्ट मोड फीचर भी दिए जाएंगे |

