अगर आपको एडेंवचर करना काफी अच्छा लगता है और वो भी स्काई डाइविंग। तो फिर हमारे पास आपके लिए कुछ जगह हैं। जहां जाकर आप स्काई डाइविंग का मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
बीर

हिमाचल प्रदेश में स्थित बीर-बिलिंग से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती है। यहां आपको स्काई डाइविंग के साथ ही पैराग्लाइडिंग करने का मौका भी मिल सकता है, क्योंकि ये जगह इस चीज के लिए काफी जानी जाती है।
मैसूर

कर्नाटक में स्थित मैसूर में हर साल ही काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। साथ ही यहां लोग स्काई डाइविंग भी करने पहुचंते हैं। ये जगह इस लिहाज से बेहद ही सही मानी जाती है, और हर साल यहां लोग स्काई डाइविंग करने आते हैं।
अंबे वैली

अंबे वैली महाराष्ट्र में स्थित है और इस जगह को घूमने के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है। यहां स्काई डाइविंग करने भी काफी संख्या में लोग आते हैं, और खुश होकर ही यहां से जाते हैं।

